ट्रेनिंग के दौरान विजेन्दर सिंह
महीनेभर के अंदर विजेन्दर सिंह की जुबान बदल गई है। प्रोफेशनल मुक्केबाज बन चुके विजेन्दर जहां अब तेजी से अंग्रेजी बोलना सीख रहे हैं, वहीं प्रोफेशनल बॉक्सिंग के तौर-तरीकों में भी खुद को तेजी से ढाल रहे हैं। अपने पहले प्रोफेशनल मैच में सनी वाइटिंग को हराने के बाद महीनेभर के वक्त में ही वो लंदन में डीन गिलेन के खिलाफ मुक्केबाजी के लिए तैयार हैं। गिलेन इससे पहले प्रोफेशनल रिंग में कभी नहीं हारे हैं, लेकिन विजेन्दर दावा कर रहे हैं कि वो गिलेन को हार का स्वाद जरूर चखाएंगे। यह प्रोफेशनल बॉक्सिंग की स्टाइल है, जिसे विजेन्दर तेजी से अपना रहे हैं।
अपने पहले प्रोफेशनल मैच में खुद से कम उम्र के और खुद से ज्यादा अनुभवी इंग्लिश मुक्केबाज सनी वाइटिंग को हराने से उनके हौसले बुलंद हो गए हैं। वाइटिंग को नॉकआउट करने के बाद जाहिर तौर पर वो खुद से और अपने फैन्स से ज्यादा उम्मीद करने लगे हैं।
दिलचस्प यह भी है कि 29 साल के विजेन्दर सिंह 29 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाएंगे। विजेन्दर के लिए प्रोफेशनल बॉक्सिंग रिंग में जीतना एक और बड़ा तोहफा होगा। उन्होंने मैनचेस्टर में अपनी पहली जीत के बाद कहा था, "मुझ पर बड़ी जिम्मेदारी थी। मेरे लिए यह जीत जरूरी थी। इससे भारत में युवाओं पर असर पड़ेगा।"
विजेन्दर का मुकाबला अब एक ऐसे मुक्केबाज से है, जिनका प्रोफेशनल रिंग में रिकॉर्ड साफ है। 32 साल के डीन गिलेन ने अब तक प्रोफेशनल रिंग में 2 में से 2 मैच जीते हैं। विजेन्दर की तरह ही इसी साल प्रोफेशनल रिंग में उतरने वाले गिलेन ने 2013 वर्ल्ड पुलिस गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है, लेकिन ओलिंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले विजेन्दर का रिकॉर्ड प्रोफेशनल बॉक्सिंग से पहले उनसे बेहतर ही नजर आता है। भारतीय फैन्स जरूर उम्मीद करेंगे कि हरियाणा के इस बॉक्सर का मुक्का अगले मैच में भी भारी पड़े।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
विजेन्दर सिंह, सनी वाइटिंग, प्रोफेशनल बॉक्सिंग, डीन गिलेन, Vijender Singh, Dean Gillen, Boxer Dean Gillen, Sonny Whiting