37 साल की वीनस जनवरी में ऑस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल में पहुंची थीं (फाइल फोटो)
- जब यूएस ओपन में खेल रही थीं तब हुई थी चोरी
- पुलिस ने हाल ही में इसका खुलासा किया है
- मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है
वॉशिंगटन:
इस वर्ष यूएस ओपन में भाग लेते समय अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स के फ्लोरिडा स्थित घर में करीब 4,00,000 डॉलर की चोरी हुई थी. स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को इसका खुलासा किया. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, "वीनस यूएस ओपन में खेल रही थीं जब एक से पांच सितंबर के बीच उनके घर पर चोरी हुई. हालांकि पुलिस ने यह नहीं बताया कि कौन सी वस्तुएं चोरी हुई हैं. वीनस टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स की बड़ी बहन हैं.
यह भी पढ़ें: यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचकर वीनस विलियम्स ने रचा इतिहास
उन्होंने यह भी कहा कि चोरी की जांच की जा रही है और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है.गौरतलब है कि सेरेना विलियम्स की बड़ी बहन वीनस के लिए यह साल बहुत ही अच्छा रहा.
वीडियो: बड़ी बहन वीनस को हराकर सेरेना बनीं चैंपियन 37 साल की वीनस जनवरी में ऑस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल और साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची थीं. वीनस डब्लयूटीए फाइनल्स के फाइनल में भी पहुंची जहां उन्हें डेनमार्क की कैरोलिन वोज्नियाकी ने हराया.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Venus Williams, Burgled