विज्ञापन
This Article is From Mar 13, 2018

टेनिस: बड़ी बहन वीनस से हारकर सेरेना विलियम्‍स इंडियन वेल्स टूर्नामेंट से बाहर

दुनिया की पूर्व नंबर वन टेनिस खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्‍स को इंडियन वेल्‍स टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है.

टेनिस: बड़ी बहन वीनस से हारकर सेरेना विलियम्‍स इंडियन वेल्स टूर्नामेंट से बाहर
वीनस विलियम्‍स ने सेरेना विलियम्स को 6-3, 6-4 से पराजित किया (AFP फोटो)
  • मैच वीनस विलियम्‍स ने 6-3, 6-4 से जीता
  • टूर्नामेंट के चौथे दौर में प्रवेश किया
  • मां बनने के बाद सेरेना ने टेनिस में की है वापसी
इंडियन वेल्स: दुनिया की पूर्व नंबर वन टेनिस खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्‍स को इंडियन वेल्‍स टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है. खास बात यह है कि सेरेना को अपनी बड़ी बहन वीनस विलियम्‍स से ही हार का सामना करना पड़ा है. बच्चे को जन्म देने के 15 महीने बाद टेनिस कोर्ट पर वापसी की कोशिश में जुटी सेरेना विलियम्स को वीनस विलियम्‍स ने  6-3, 6-4 से पराजित किया. इस जीत के साथ 10वीं वरीयता प्राप्त वीनस अब चौथे दौर में पहुंच गई हैं जहां उसका सामना अनास्तासिया सेवास्तोवा या 12वीं वरीयता प्राप्त जूलिया जार्जेस से होगा.

यह भी पढ़ें: सेरेना के खिलाफ टिप्‍पणी करने के बाद जॉन मैकेनरो का नया शिगूफा, यह प्रस्‍ताव रखा...

दोनों बहनों के बीच ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2017 के बाद यह पहला मुकाबला था. सेरना ने ऑस्‍ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में वीनस को हराकर ही खिताब जीता था. ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीतने के बाद सेरेना से गर्भवती होने के कारण टेनिस से दूर थीं.

वीडियो: वीनस को हराकर सेरेना बनीं ऑस्‍ट्रेलियन ओपन चैंपियन

इंडियन वेल्‍स टूर्नामेंट में वापसी करते हुए सेरेना ने कहा था कि उनका लक्ष्य इस सत्र में ‘ग्रैंडस्लैम खिताब जीतना है.’उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हर किसी को काफी उम्मीदें होनी चाहिए. मैं यही संदेश दे रही हूं.’उन्‍होंने कहा कि पूर्ण फिटनेस हासिल करके मैं अच्‍छा प्रदर्शन करने में सफल रहूंगी. सेरेना ने हाल ही में मेडिसन स्क्वायर गार्ड में हुए टाई ब्रेक टेन्स टूर्नामेंट में शिरकत की थी. यह आठ महिला खिलाड़ियों का प्रदर्शन टूर्नामेंट था जिसमें आमतौर पर होने वाले गेम और सेट के बजाय 10 अंक के टाईब्रेकर मैच थे. सेरेना ने अपना पहला मैच जीता लेकिन वह सेमीफाइनल में हार गईं थी.(इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Wells Tournament, Serena Williams, Venus Williams
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com