विज्ञापन
This Article is From Jul 25, 2015

ट्रैक पर बोल्ट की ज़ोरदार वापसी, 100 मीटर दौड़े 9.87 सेकंड में

ट्रैक पर बोल्ट की ज़ोरदार वापसी, 100 मीटर दौड़े 9.87 सेकंड में
यूसेन बोल्ट (फाइल फोटो)
ओलिंपिक चैंपियन और 100 मीटर के वर्ल्ड चैंपियन यूसेन बोल्ट ने डायमंड लीग चैंपियनशिप में एक बार फिर साबित कर दिया कि दुनिया में उनसे तेज़ कोई और नहीं दौड़ सकता।

बोल्ट ने 100 मीटर की दूरी 9.87 सेकंड में पूरा कर ट्रैक पर ज़ोरदार वापसी की। बोल्ट ने 2012 में लंदन ओलिंपिक खेल में इसी ट्रैक पर दौड़ते हुए तीन गोल्ड मेडल जीते थे। जीत के बाद बोल्ट ने अपनी जीत के लिए लंदन के मौसम को खूब सराहा।

बोल्ट ने कहा, 'लंदन का माहौल दुनिया के बाक़ी जगहों से अलग है। यहां काफ़ी उत्साह है। मुझे यहां आना अच्छा लगता है। दर्शकों के जोश का मैं सम्मान करता हूं।'

जमैका के यूसेन बोल्ट के लिए ये साल अब तक कुछ ख़ास नहीं रहा है। चोट की वजह से वो कम ही रेस में शामलि हो सके। यमंड लीग में दौड़ से पहले इस साल का उनका सबसे बेहतरीन समय 10.12 सेकंड का रहा है, जो उन्होंने रियो में निकाला।

28 साल के एथलीट ने भरोसा जताया कि अगले महीने बीजिंग में होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप में वो और अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हालांकि बोल्ट को बीजिंग में अमेरिका के जस्टिन गैटलिन से ज़ोरदार टक्कर मिलने की उम्मीद है। गैटलिन ने दोहा में 100 मीटर रेस 9.74 सेकेंड में पूरा कर इस साल का सबसे बेहतरीन समय निकाला है।

बोल्ट ने कहा, 'मैं लंदन में अच्छा दौड़ा लेकिन मैं और तेज़ दौड़ना चाहता था। शुरुआत अच्छी नहीं रही, जिसकी वजह से तेज़ नहीं दौड़ सका। बीजिंग के लिए मुझे और मेहनत करनी होगी।'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
यूसेन बोल्ट, धावक बोल्ट, डायमंड लीग चैंपियनशिप, एथलेटिक्स, Usain Bolt, Athelitics, Diamond League
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com