विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2013

ओलिंपिक में कुश्ती पर एकजुट होंगे अमेरिका, रूस और ईरान

ओलिंपिक में कुश्ती पर एकजुट होंगे अमेरिका, रूस और ईरान
ईरान की परमाणु आंकाक्षाओं को लेकर भले ही पिछले कुछ समय में तीनों देशों अमेरिका, रूस और ईरान के संबंधों में तनातनी चल रही हो, लेकिन तीनों देशों ने हाल ही में ओलिंपिक से कुश्ती के निष्कासन के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए हाथ मिला लिया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वॉशिंगटन: ईरान की परमाणु आंकाक्षाओं को लेकर भले ही पिछले कुछ समय में तीनों देशों अमेरिका, रूस और ईरान के संबंधों में तनातनी चल रही हो, लेकिन तीनों देशों ने हाल ही में ओलिंपिक से कुश्ती के निष्कासन के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए हाथ मिला लिया है।

समाचार एंजेसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार अमेरिका कुश्ती के कार्यकारी रीच बैंडर ने कहा, "हम सभी बिंदुओं को लेकर एकजुट होंगे। रूस के शीर्ष कुश्ती अधिकारी जॉर्जी ब्य्रूसोव और ईरान कुश्ती फेडरेशन के कुछ अधिकारियों से उन्होंने इस बारे में बातचीत की है।

बैंडर सोमवार को तेहरान के लिए रवाना होंगे, जहां पर चल रहे फ्री स्टाइल कुश्ती विश्व कप-2013 के मुकाबलों में अमेरिका के खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा करेंगे। इस दौरान वे दूसरे देशों की कुश्ती फेडरेशनों के अधिकारियों के साथ इस मामले में अगली कार्रवाई के लिए योजना के बारे में चर्चा करेंगे।

बैंडर ने कहा, "फ्री स्टाइल कुश्ती विश्व कप-2013 के दौरान कई कुश्ती फेडरेशन वहां एकत्रित होंगी। मुझे आशा है इस मामले को लेकर हम सभी जल्द ही एकजुट हो जाएंगे।

दरअसल, इसी सप्ताह आईओसी के कार्यकारी बोर्ड ने 2020 में होने वाले ग्रीष्मकालीन ओलिंपिक में कुश्ती को शामिल न करने की सिफारिश की थी। अगर यह प्रस्ताव सितंबर में आईओसी द्वारा पारित किया जाता है तो कुश्ती को ओलिंपिक में शामिल नहीं किया जाएगा।

बैंडर का मानना है कि पिछले तीन दशकों से अमेरिका, ईरान और रूस के संबंध अच्छे नहीं रहे हैं। सोवियत यूनियन के पतन के बाद अमेरिका और रूस के संबंधों में और गिरावट देखने को मिली है। दोनों देश के बीच सीरिया में गृहयुद्ध और तेहरान द्वारा परमाणु क्षमता का विस्तार के बारे में प्रतिक्रिया करने को लेकर मतभेद खुलकर सामने आए हैं।

वहीं, रूस कुश्ती संघ के पहले उपाध्यक्ष से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। लेकिन फेडरेशन ने एक वक्तव्य जारी करते हुए कहा कि सभी फेडरेशनों को ओलिंपिक में कुश्ती के स्थान को बचाने के लिए एक जुट होना पड़ेगा।

आईओसी के अध्यक्ष जाक रोग ने कहा कि वे इसी सप्ताह फिला के शीर्ष अधिकारियों और कुश्ती की अंतरराष्ट्रीय गवर्निंग बॉडी से खेल के भविष्य के बारे में चर्चा करेंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ओलिंपिक में कुश्ती, Wrestling In Olympics, अमेरिका, रूस, ईरान
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com