वीनस विलियम्स ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में कुजमोवा को 6-3, 3-6, 6-2 से हराया (फाइल फोटो)
- वीनस विलियम्स ने विक्टोरिया कुजमोवा को शिकस्त दी
- योहाना कोंटा को एलेक्जेंड्रा क्रुनिक के हाथों मिली हार
- शारापोवा भी अपना मैच जीतकर दूसरे दौर में पहुंचीं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
न्यूयॉर्क:
अमेरिका की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स ने अच्छी शुरुआत करते हुए साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट 'अमेरिका ओपन' के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है. हालांकि, ब्रिटेन की स्टार खिलाड़ी योहाना कोंटा को उलटफेर का शिकार होकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा. वीनस ने महिला एकल वर्ग के पहले दौर में 135वीं विश्व वरीयता प्राप्त विक्टोरिया कुजमोवा को मात दी. हालांकि, एक किशोर खिलाड़ी से जीतना वीनस (35) के लिए आसान नहीं रहा.
नौंवी विश्व वरीयता प्राप्त वीनस ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में कुजमोवा को 6-3, 3-6, 6-2 से मात दी. कोंटा को पहले ही दौर में गैर-वरीय खिलाड़ी एलेक्जेंड्रा क्रुनिक ने हराया. क्रुनिक ने सातवीं विश्व वरीयता प्राप्त कोंटा को 4-6, 6-3, 6-4 से मात देकर दूसरे दौर में कदम रखा. इस बीच, पांचवी विश्व वरीयता प्राप्त डेनमार्क की टेनिस खिलाड़ी कैरोलीना वोजनियाकी ने भी दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है. कैरोलीना ने महिला एकल वर्ग के पहले दौर में मिहाएला बुजारेन्स्कु को 6-1, 7-5 से मात दी.
टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में स्पेन के राफेल नडाल को शीर्ष वरीयता दी गई है. महिला वर्ग में इस बार स्थिति रोचक है. सेरेना विलियम्स मां बनने वाली है और विक्टोरिया अजारेंका भी अपने नवजात शिशु के साथ समय बिताना चाहती हैं जिनका अपने पति के साथ बच्चे की देखरेख को लेकर मुकदमा चल रहा है. ये दोनों खिलाड़ी इस बार प्रतियोगिता में भाग नहीं ले रही हैं. ऐसे में आठ खिलाड़ियों के पास दुनिया की नंबर एक रैंकिंग हासिल करने का मौका रहेगा.
वीडियो : ऑस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर की बादशाहत
विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी मारिया शारापोवा 15 महीने के डोपिंग प्रतिबंध के बाद पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में खेल रही हैं. शारापोवा ने प्रतियोगिता के दूसरे दौर में स्थान बना लिया है. उन्होंने मौजूदा नंबर दो खिलाड़ी रोमानिया की सिमोना हालेप को पहले ही दौर में 6-4, 4-6, 6-3 से हराकर बाहर कर दिया.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं