स्टार भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह (75 किग्रा) को शनिवार को शुरू हो रही लंदन ओलिंपिक की पुरुष मुक्केबाजी स्पर्धा में कड़ा ड्रा मिला है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन:
स्टार भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह (75 किग्रा) को शनिवार को शुरू हो रही लंदन ओलिंपिक की पुरुष मुक्केबाजी स्पर्धा में कड़ा ड्रा मिला है। बीजिंग ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले विजेंदर अपने अभियान की शुरुआत कजाखस्तान के दानाबेक सुझानोव के खिलाफ करेंगे।
चार साल पहले बीजिंग में कांस्य पदक जीतकर भारतीय मुक्केबाजी को विश्व मानचित्र में पहचान दिलाने वाले भिवानी के मुक्केबाज विजेंदर अपने तीसरे ओलिंपिक में हिस्सा ले रहे हैं और उनकी नजरें बीजिंग के अपने पदक में सुधार करने पर टिकी हैं।
मुक्केबाजी स्पर्धा का आयोजन एक्सेल एरेना में किया जाएगा जिसमें युवा मुक्केबाज शिव थापा (56 किग्रा) अपने अभियान की शुरुआत मैक्सिको के आस्कर वाल्डेज फियरो के खिलाफ करेंगे।
विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता विकास कृष्ण (69 किग्रा) को तीसरी वरीयता दी गई है और वह बाई हासिल करने वाले एकमात्र भारतीय मुक्केबाज हैं।
पांच बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरीकोम (51 किग्रा) पांच अगस्त को ओलिंपिक में पदार्पण कर रही महिला मुक्केबाजी स्पर्धा में अपने अभियान की शुरुआत पोलैंड की कैरोलीना मिशेलचुक के खिलाफ करेंगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं