विज्ञापन
This Article is From Oct 28, 2013

पेस, बोपन्ना की शीर्ष दस में बरकरार, भूपति एक स्थान आगे

नई दिल्ली:

रोहन बोपन्ना और लिएंडर पेस आज यहां जारी विश्व टेनिस रैंकिंग के पुरुष युगल के शीर्ष दस में बने हुए हैं, जबकि महेश भूपति को एक स्थान का फायदा हुआ है।

बोपन्ना पांचवें स्थान पर काबिज हैं और भारतीय खिलाड़ियों में शीर्ष पर बने हुए हैं। उनके बाद पेस का नंबर आता है, जो ओवरऑल दसवें स्थान पर हैं। भूपति अब 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

दिविज शरण (70) और पुरव राजा (82) शीर्ष 100 में शामिल दो अन्य भारतीय खिलाड़ी हैं। भारत से केवल पेस और चेक गणराज्य के उनके जोड़ीदार रादेक स्टेपनेक एटीपी विश्व टूर फाइनल्स की दौड़ में सातवें स्थान पर बने हुए हैं। लंदन में होने वाले सत्र के इस आखिरी टूर्नामेंट में चोटी की आठ टीमें भाग लेंगी। एटीपी एकल रैंकिंग में सोमदेव वर्मन एक पायदान नीचे 91वें स्थान पर खिसक गये हैं लेकिन डेविस कप में उनके साथी युकी भांबरी को दस स्थान का फायदा हुआ है और वह 277वें स्थान पर पहुंच गये हैं। इस बीच महिलाओं की डब्ल्यूटीए युगल रैंकिंग में सानिया मिर्जा पहले की तरह नौवें स्थान पर बनी हुई हैं। महिलाओं की एकल रैंकिंग में शीर्ष पांच खिलाड़ियों में बदलाव आया है। इस्ताम्बुल में डब्ल्यूटीए चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली चीन की खिलाड़ी ली ना अब दो पायदान आगे तीसरे नंबर पर काबिज हो गयी है जबकि मारिया शारापोवा चौथे स्थान पर खिसक गई। इस्ताम्बुल की विजेता सेरेना विलियम्स शीर्ष पर बनी हुई हैं। उनके बाद विक्टोरिया अजारेंका नंबर आता है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लिएंडर पेस, रोहन बोपन्ना, महेश भूपति, टेनिस रैंकिंग, Tennis Rankings, Leander Paes, Rohan Bopanna
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com