अर्जेंटीना के टेनिस खिलाड़ी जुआन मार्टिन डेल पोत्रो ने डेलरे बीच इंटरनेशनल टेनिस चैम्पियनशिप का खिताब जीत लिया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
डेलरे बीच:
अर्जेंटीना के टेनिस खिलाड़ी जुआन मार्टिन डेल पोत्रो ने डेलरे बीच इंटरनेशनल टेनिस चैम्पियनशिप का खिताब जीत लिया है। विश्व के पूर्व चौथी वरीयता प्राप्त पोत्रो ने रविवार को पुरुष वर्ग के एकल स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में सर्बिया के जांको टिपसारेविच को 6-4, 6-4 से पराजित किया। 22 वर्षीय पोत्रो ने इस मुकाबले को लगभग दो घंटे में जीता। वर्ष 2009 के अमेरिकी ओपन चैम्पियन पोत्रो का पिछला वर्ष चोट की समस्या से जूझते हुए बीता है। पोत्रो ने हाल में कलाई की चोट से उबरकर टेनिस कोर्ट पर वापसी की है। जीत के बाद पोत्रो ने कहा, "मेरे लिए इस तरह से वापसी करना आश्चर्यजनक लगता है। मैं दिन प्रतिदिन अपने खेल में सुधार करता जा रहा हूं। जांको ने मेरे से बेहतर खेला लेकिन किस्मत ने मेरा साथ दिया।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
जुआन मार्टिन डेल पोत्रो