भारत के शीर्ष पेशेवर मुक्केबाज विजेंदर सिंह और चीन के जुल्पिकार माईमाईतियाली (फाइल फोटो)
- मुकाबले से पहले ही दोनों मुक्केबाजों के बीच शब्दों की लड़ाई शुरू हुई.
- मैं विजेंदर को बताऊंगा की चीन के लोग कितने सक्षम हैं- जुल्पिकार
- हमने बार-बार भारत को बताया है कि चीन क्या कर सकता है- चीनी मुक्केबाज
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
भारत के शीर्ष पेशेवर मुक्केबाज विजेंदर सिंह और चीन के जुल्पिकार माईमाईतियाली आगामी शनिवार को रिंग में एक-दूसरे के सामने होंगे... लेकिन इससे पहले ही दोनों के बीच शब्दों की लड़ाई शुरू हो गई है. बीजिंग ओलिंपिक 2008 में कांस्य पदक जीतने वाले विजेंदर ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में हुए एक कार्यक्रम में चीनी मुक्केबाज पर तंज कसते हुए कहा था, "मैं जल्दी मुकाबला खत्म करने की कोशिश करूंगा, क्योंकि चाइनीज माल ज्यादा देर तक चलते नहीं हैं".
इस पर चीन के मुक्केबाज ने पलटवार करते हुए कहा है कि आने वाले मुकाबले में वह विजेंदर को बताएंगे की चीन के लोग क्या कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें : विजेंदर सिंह का चीनी मुक्केबाज मैमतअली पर तंज, कहा - चाइनीज माल है, ज्यादा नहीं चलेगा
डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल सुपरमिडिलवेट चैंपियन जुल्पिकार ने एक बयान में कहा, "मैं विजेंदर को बताऊंगा की चीन के लोग कितने सक्षम हैं. हमने बार-बार भारत को बताया है कि चीन क्या कर सकता है. समय आ गया है कि विजेंदर को सबक सिखाया जाए. मैं तुम्हारे घर में पांच अगस्त को आ रहा हूं विजेंदर और मैं तुम्हारा बेल्ट भी अपने बेल्ट के साथ ले जाऊंगा. मैं शुरुआती राउंड में ही तुम्हे नॉक आउट करूंगा".
ये भी पढ़ें : बॉक्सर विजेंदर सिंह बोले, 'बेटा अबीर मुझसे पूछता है आपने ऐसा क्या किया जो लोग साथ में फोटो खिंचवाते हैं'
दोनों खिलाड़ियों के बीच यह डबल खिताबी मुकाबला है. इस मुकाबले में डब्ल्यूबीओ एशिया पैसिफिक सुपर मिडिलवेट चैंपियन विजेंदर और डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट चैंपियन जुल्पीकार के मौजूदा खिताब दांव पर होंगे. जो यह मुकाबला जीतेगा वह अपने खिताब की रक्षा करेगा. इसके साथ ही अपने प्रतिद्वंद्वी के खिताब को भी अपने साथ ले जाएगा. इस मुकाबाले को बैटलग्राउंड एशिया का नाम दिया गया है.
अपनी तैयारी पर चीन के खिलाड़ी ने कहा, "मैं इस लड़ाई के लिए पूरी तरह से तैयार हूं. यह मेरे करियर का बड़ा मुकाबला होगा, क्योंकि मेरी नजरें अपने करियर में दूसरे खिताब पर हैं. मैं नहीं समझता कि विजेंदर मेरे सामने खड़े भी हो पाएंगे. वह समझते हैं कि मैं बच्चा हूं, लेकिन मैं उन्हें बताऊंगा कि बच्चा किस चीज से बना है".
(इनपुट आईएएनएस से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं