विज्ञापन
This Article is From Feb 01, 2011

तरणताल में वापसी को तैयार हैं थोर्प

थोर्प तरणताल में वापसी की घोषणा कर सकते हैं। थोर्प 2012 लंदन ओलिम्पिक में ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलना चाहते हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सिडनी: पांच बार के ओलिम्पिक चैम्पियन तैराक इयान थोर्प बुधवार को तरणताल में वापसी की घोषणा कर सकते हैं। थोर्प 2012 लंदन ओलिम्पिक में ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलना चाहते हैं। 28 वर्षीय थोर्प नवम्बर 2006 में संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने वापसी की योजना बनाते हुए हाल ही में सिडनी स्थित एक तरणताल में अभ्यास भी शुरू कर दिया है। समाचार पत्र 'द डेली टेलीग्राफ' की रिपोर्ट के अनुसार, थोर्प को लंदन ओलिम्पिक में हिस्सा लेने के लिए अंतरराष्ट्रीय तैराकी संघ (फिना) के पास मई के अंत तक पंजीकरण करवाना होगा। इसके बाद वह मार्च, 2012 में ओलिम्पिक ट्रायल में हिस्सा ले सकेंगे। थोर्प के नजदीकी दोस्तों का कहना है कि थोर्प दोबारा तरणताल में उतरने को तैयार हैं। थोर्प बीमारी और चोट के कारण वर्ष 2006 में मेलबर्न में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं ले सके थे। थोर्प पहले भी कह चुके हैं, " मैंने कभी भी तैराकी करना बंद नहीं किया। मैं इसका अभी भी लुत्फ उठा रहा हूं।"

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
तरणताल, थोर्प, Swimming, Pool, Thorpe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com