विज्ञापन
This Article is From Feb 04, 2011

सुटिल ने दिन का दूसरा सर्वश्रेष्ठ समय निकाला

फार्मूला वन टीम फोर्स इंडिया के ड्राइवर एड्रियन सुटिल ने सत्र पूर्व परीक्षण के तीसरे और अंतिम दिन ट्रैक पर 100 से ज्यादा लैप पूरे किए।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वैलेंसिया: फार्मूला वन टीम फोर्स इंडिया के ड्राइवर एड्रियन सुटिल ने सत्र पूर्व परीक्षण के तीसरे और अंतिम दिन ट्रैक पर 100 से ज्यादा लैप पूरे किए और दिन का दूसरा सर्वश्रेष्ठ समय निकाला। सुटिल ने पहले सत्र पूर्व परीक्षण के अंतिम दिन भाग लिया। जर्मनी के इस ड्राइवर ने पिछले महीने अबुधाबी में टायर टेस्ट के बाद पहली बार वीजेएम 03 कार चलाई। सुटिल 1 मिनट 13.201 सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि लोटस रेनाल्ट जीपी कार चलाने वाले रोबर्ट कुबीसा ने दिन का सर्वश्रेष्ठ समय निकाला। फोर्स इंडिया टीम अब जेरेज जाकर 10 से 13 फरवरी तक होने वाले दूसरे परीक्षण में भाग लेगी, जहां वीजेएम 04 कार को पहली बार चलाया जाएगा। सुटिल ने कहा, कुछ महीनों बाद फिर से कार चलाने से अच्छा महसूस हो रहा है। वीजेएम 03 के साथ सब कुछ काफी अच्छा चल रहा है, इसलिए जैसा हम चाहते हैं वह काम पूरा कर सकते हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
फार्मूला वन, सुटिल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com