विज्ञापन
This Article is From Aug 21, 2012

नेहरू कप में भारत की कप्तानी करेंगे छेत्री

नेहरू कप में भारत की कप्तानी करेंगे छेत्री
स्टार स्ट्राइकर सुनील छेत्री को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शुरू हो रहे नेहरू कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का कप्तान घोषित किया गया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ग्रेटर नोएडा: स्टार स्ट्राइकर सुनील छेत्री को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शुरू हो रहे नेहरू कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का कप्तान घोषित किया गया है।

राष्ट्रीय कोच विम कोवरमैन्स ने जेपी ग्रीन्स ग्राउंड पर टीम के अभ्यास सत्र के बाद छेत्री को कप्तान बनाए जाने की घोषणा की।

पुर्तगाल की प्रतिष्ठित टीम स्पोर्टिंग लिस्बन में रिजर्व के तौर पर शामिल रहे छेत्री ने कहा, देश की अगुआई करना बड़े सम्मान की बात है। छेत्री ने कहा, नेहरू कप का यह सत्र विशेष है, क्योंकि इसका आयोजन एआईएफएफ के प्लेटिनम जयंती वर्ष में किया जा रहा है। देश की टीम की कप्तानी करना और वह भी अपने ही देश की राजधानी में, यह किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ा पुरस्कार है। उन्होंने कहा, साथ ही यह अतिरिक्त भार भी है, क्योंकि आप कभी अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकते।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunil Chhetri, Nehru Cup Football Tournament, सुनील छेत्री, नेहरु कप फुटबॉल टूर्नामेंट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com