भारत को इंग्लैंड के खिलाफ मैच में जीत का दावेदार माना जा रहा हो, पर विरोधी कप्तान ने कहा कि उनकी टीम मेजबान का मजा किरकिरा करने उतरेगी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरु:
मौजूदा फॉर्म के मद्देनजर भले ही भारत को विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ रविवार के मैच में जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा हो पर विरोधी कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने कहा कि उनकी टीम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर मेजबान का मजा किरकिरा करने उतरेगी। स्ट्रॉस ने कहा कि इस मैच के लिए उनके खिलाड़ियों में काफी उत्साह है और भारतीय टीम अधिक दबाव में रहेगी। उन्होंने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, पहले मैच के बाद यह बड़ा मौका है। भारत के खिलाफ उसकी सरजमीं पर खेलना सुनहरा मौका है। इंग्लिश कप्तान ने कहा, हमें चतुराई से खेलना होगा। भारतीय टीम पर अधिक दबाव है और हम अपनी रणनीति के अनुरूप खेलकर उन्हें दबाव में लाने की कोशिश करेंगे। हमारे लिए यह बड़ा मैच है और हम भारत के रंग में भंग डालने उतरेंगे। उन्होंने स्वीकार किया कि भारत को उसकी धरती पर हराना कठिन है, लेकिन दबाव के मैचों में इंग्लैंड का प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होंने कहा, इसमें कोई शक नहीं कि घरेलू हालात में भारतीय टीम काफी मजबूत है। हमने उनके खिलाफ इंग्लैंड में अच्छा खेला है, लेकिन भारत में हमारा प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा। वैसे पिछले दो साल में हमने अच्छी क्रिकेट खेली है और बड़े मैचों में दबाव का बखूबी सामना किया है। हमें अच्छे प्रदर्शन का यकीन है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
क्रिकेट, विश्व कप, भारत, इंग्लैंड, स्ट्रास