विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2011

पहला सेमीफाइनल : न्यूजीलैंड ने चुनी बल्लेबाजी

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलंबो: श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। श्रीलंकाई टीम इंग्लैंड को करारी शिकस्त देकर अंतिम चार में पहुंचने में कामयाब हुई है वहीं न्यूजीलैंड की टीम विश्व कप में खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही दक्षिण अफ्रीका को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची है।  विश्व कप में श्रीलंका की टीम चौथी बार सेमीफाइनल में पहुंची है। श्रीलंका पहली बार 1996 विश्व कप खिताब पर कब्जा जमाया था। इसके बाद वह 2003 और 2007 में भी विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। श्रीलंकाई टीम 2007 विश्व कप का उपविजेता रही थी। न्यूजीलैंड की टीम विश्व कप में छठी बार सेमीफाइनल खेलेगी। न्यूजीलैंड की टीम 1975 और 1979 के विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची थी इसके अलावा वर्ष 1992 में भी वह सेमीफाइनल तक का सफर तय करने में सफल हुई थी। इसके बाद वर्ष 1999 और 2007 में भी कीवी टीम अंतिम चार में जगह बनाई थी। श्रीलंका विश्व कप खिताब जीतने के प्रबल दावेदारों में शामिल है। श्रीलंकाई टीम को तेज शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान और उपुल थरंगा के कंधों पर होगी। दिलशान और थरंगा बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं वहीं मध्यक्रम में कप्तान कुमार संगकारा और पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी होगी। तेज गेंदबाजी का आक्रमण लसिथ मलिंगा और नुवान कुलासेकरा के कंधों पर होगा वहीं स्पिन का भार महान गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन और रंगना हेराथ उठाएंगे। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम में सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी विकेट कीपर बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्लम और मार्टिन गुपटिल उठाएंगे वहीं मध्यक्रम में विस्फोटक बल्लेबाज जेसी राइडर और रॉस टेलर टीम को मजबूती प्रदान करेंगे। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी टिम साउदी और हरफनमौला जैकब ओरम के कंधों पर होगा वहीं स्पिन की जिम्मेदारी खुद कप्तान डेनियल विटोरी और नेथन मैक्लम सम्भालेंगे। कुल मिलाकर मुकाबला रोचक होने की उम्मीद की जा रही है क्योंकि एक ओर जहां पिछले बार की उपविजेता श्रीलंकाई टीम खिताब जीतने के और करीब पहुंचना चाहेगी वहीं न्यूजीलैंड के लिए पहली बार खिताबी दौड़ में पहुंचने के लिए यह सुनहरा मौका है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
श्रीलंका, न्यूजीलैंड, स्टेडियम
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com