विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2011

श्रीलंका के खिलाफ धीमी ओवरगति के लिए पाक पर जुर्माना

श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप में कल 11 रन से जीत दर्ज करने वाले पाकिस्तान पर धीमी ओवरगति के लिए जुर्माना किया गया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलंबो: श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप में कल 11 रन से जीत दर्ज करने वाले पाकिस्तान पर धीमी ओवरगति के लिए जुर्माना किया गया है। आईसीसी की एलीट पेनल के मैच रैफरी क्रिस ब्राड ने पाकिस्तानी टीम पर कल निर्धारित समय में एक ओवर पीछे रहने के कारण यह जुर्माना ठोका। आईसीसी आचार संहिता के तहत धीमी ओवरगति रहने पर हर ओवर के लिये खिलाड़ियों पर दस प्रतिशत और कप्तान पर दुगुना जुर्माना किया जायेगा। इसके तहत शाहिद अफरीदी को मैच फीस का 20 प्रतिशत जबकि खिलाड़ियों को दस प्रतिशत जुर्माना भरना पड़ेगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
श्रीलंका, पाकिस्तान, जुर्माना, Srilanka, Pakistan, Fine
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com