सोमदेव देवबर्मन को दुबई चैम्पियनशिप के पहले दौर में विश्व के दूसरी वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
दुबई:
भारत के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त एकल टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन को दुबई चैम्पियनशिप के पहले दौर में विश्व के दूसरी वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर के हाथों हार का सामना करना पड़ा। फेडरर ने मंगलवार को खेले गए पुरुष वर्ग के एकल स्पर्धा के पहले दौर के मुकाबले में विश्व के 79वीं वरीयता प्राप्त सोमदेव को 6-3, 6-3 से शिकस्त दी। चार बार के दुबई चैम्पिनशिप टूर्नामेंट विजेता फेडरर ने इस मुकाबले को आसानी से जीत लिया। जीत के बाद फेडरर ने कहा, "मैंने एक कड़े मुकाबले की उम्मीद की थी। मैंने इससे पहले सोमदेव के खिलाफ कभी नहीं खेला था।" उल्लेखनीय है कि हाल ही में सोमदेव एटीपी की एकल रैंकिंग में दो पायदान चढ़ने में सफल हुए हैं और अब वह 79वें स्थान पर हैं जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सोमदेव, फेडरर, हार, सामना