विज्ञापन
This Article is From Feb 06, 2011

एक बार फिर खिताब से चूके सोमदेव देववर्मन

सोमदेव अपना पहला एटीपी एकल खिताब जीतने की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन इस मुकाबले में उन्हें 6-4, 3-6, 2-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जोहानिसबर्ग: राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सोमदेव देववर्मन को साउथ अफ्रीकन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में द. अफ्रीकी खिलाड़ी केविन एंडरसन के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा। सोमदेव अपना पहला एटीपी एकल खिताब जीतने की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन इस मुकाबले में उन्हें 6-4, 3-6, 2-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। यह मुकाबला दो घंटे 19 मिनट तक चला। इसके पहले सोमदेव ने वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले स्थानीय खिलाड़ी इजाक वान डर मर्व को सीधे सेटों में हराकर दो साल बाद किसी एटीपी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी। इससे पहले, वह 2009 में चेन्नई ओपन के फाइनल में पहुंचे थे जहां वह क्रोएशिया के मारिन सिलिच से हार गए थे। पिछले साल सोमदेव इस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में स्पेन के डेविड फेरर से सीधे सेटों में हार गए थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
खिताब, सोमदेव
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com