विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2017

ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में अच्‍छे प्रदर्शन के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी : सौरभ वर्मा

ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में अच्‍छे प्रदर्शन के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी : सौरभ वर्मा
प्रतीकात्‍मक फोटो
नई दिल्‍ली: बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा ने कहा है कि अगले महीने आयोजित होने वाली ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुनौती देने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करने की जरूरत है. सौरभ ने कहा, ‘मैं अपना दूसरा राष्ट्रीय खिताब जीतकर काफी खुश हूं.  रणनीति को बेहतरीन तरीके से लागू करने के कारण मैं यह खिताब जीत पाया. उन्‍होंने कहा, 'यह मेरे लिए शानदार हफ्ता रहा. मैं एकाग्रता के साथ अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहा. मुझे लगता है कि मैंने रणनीति को अच्छी तरह लागू किया और इसका मुझे फायदा मिला.’मध्य प्रदेश के 24 साल के सौरभ को टूर्नामेंट में अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा और उनका कोई भी मैच तीन गेम तक नहीं खिंचा लेकिन इस युवा ने कहा कि मैच इतने भी आसान नहीं थे.

चोट के कारण बाहर रहने के बाद वापसी करते हुए सौरभ बेल्जियम, पोलैंड और बिटबर्गर ओपन में उप विजेता रहे जबकि चीनी ताइपे ग्रां प्री गोल्ड का उन्होंने खिताब जीता जिससे उनका मनोबल बढ़ा है. सौरभ ने कहा, ‘मैं अच्छा खेल रहा हूं. यहां तक कि पिछले हफ्ते लखनऊ में साई प्रणीत के खिलाफ अच्छी स्थिति में होने के बावजूद मैंने मैच गंवाया. इसलिए मैं स्वयं से सिर्फ इतना कह रहा था कि इन गलतियों को दोबारा नहीं करूंगा. मुझे लगता है कि फिटनेस और फार्म को लेकर अभी मैं अच्छी स्थिति में हूं.’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन मुझे लगता है कि मुझे अपने ओवरऑल खेल पर काम करना होगा और आगामी व्यस्त कार्यक्रम के लिए तैयार होने के लिए शीर्ष स्तर की ट्रेनिंग लेनी होगी. अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट अलग स्तर के होते हैं और ऑल इंग्लैंड और स्विस ओपन के लिए मुझे कड़ी मेहनत करनी होगी.’

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बैडमिंटन, सौरभ वर्मा, ऑल इंग्‍लैंड चैंपियनशिप, राष्‍ट्रीय खिताब, Sourabh Verma, All England Championship, National Title, Badminton
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com