विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2011

सोमदेव दक्षिण अफ्रीकन टेनिस के सेमीफाइनल में

सोमदेव देवबर्मन अपने विजय अभियान के क्रम को जारी रखते हुए एटीपी दक्षिण अफ्रीकन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जोहांसबर्ग: भारत के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त एकल टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन ने अपने विजय अभियान के क्रम को जारी रखते हुए एटीपी दक्षिण अफ्रीकन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले सोमदेव ने शुक्रवार को खेले गए पुरुषों के एकल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मेजबान खिलाड़ी रिक डे वोएस्ट को 3-6, 7-6, 6-1 से हरा दिया। सोमदेव ने इस मुकाबले को 138 मिनट में अपने नाम किया। इससे पहले, पुरुषों के युगल मुकाबले में सोमदेव और उनके जोड़ीदार अमेरिका के डेविड मार्टिन क्वार्टर फाइनल मुकाबले से बाहर हो चुके हैं। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सोमदेव और डेविड की जोड़ी को स्लोवाकिया के कारोल बेक और इजराइल के डूडी सेला की जोड़ी ने हराया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सोमदेव देववर्मन, दक्षिण अफ्रीकन टेनिस
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com