मशहूर धावक ऑस्कर पिस्टोरियस आज अदालत में रो पड़े क्योंकि अभियोजन पक्ष ने उन पर वेलेंटाइन-डे के दिन अपनी मॉडल गर्लफेंड पर ‘पूर्व नियोजित’ हत्या का आरोप लगाया। वहीं, धावक ने इन आरोपों से इनकार किया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
प्रिटोरिया:
मशहूर धावक ऑस्कर पिस्टोरियस आज अदालत में रो पड़े क्योंकि अभियोजन पक्ष ने उन पर वेलेंटाइन-डे के दिन अपनी मॉडल गर्लफेंड पर ‘पूर्व नियोजित’ हत्या का आरोप लगाया। वहीं, धावक ने इन आरोपों से इनकार किया है।
उन पर तालाबंद बाथरूम के दरवाजे से तीन बार अपनी प्रेमिका पर गोली मारने का आरोप है।
‘ब्लेड रनर’ आज जमानत पर सुनवाई के लिए अदालत में पेश हुए, जिसमें उनकी प्रेमिका रीवा स्टीनकैंप की हत्या के और राज खुलने की उम्मीद है।
अभियोजन पक्ष के वकील गेरी नील ने प्रिटोरिया मजिस्ट्रेट कोर्ट से कहा कि पिस्टोरियस ने हथियार उठाया, अपने ब्लेड पहने और सात मीटर तक चला और इसके बाद उसने तालाबंद बाथरूम के दरवाजे से तीन शॉट लगाए। वकील ने कहा कि इससे साफ दिखता है कि पिस्टोरिस ने यह पूर्व नियोजित तरीके से किया।
आज रीवा अंतिम संस्कार भी किया जाएगा। रीवा स्टीनकैंप (29) को गुरुवार को तड़के पिस्टोरियस की नौ मिमी पिस्तौल से चार गोलियां मारी गई थीं। रीवा की मौके पर ही मौत हो गई थी।
पिस्टोरियस के परिवार ने जोर देते हुए कहा है कि किसी भी तरह की हत्या या फिर पूर्व नियोजित हत्या के सबूत मिलने की कोई संभावना नहीं है।
पिस्टोरियस के बचाव में वकीलों का मत है कि उनके पक्ष में असाधारण स्थितियां हैं, जिससे उन्हें सुनवाई से पहले ही रिहा किया जा सके। इस कारण वैलेंटाइन-डे के दिन हुई इस वारदात के बारे में और जानकारी सामने आ सकती है। वहीं पोर्ट एलिजाबेथ में रीवा के परिजन उसके अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे हैं। एक साक्षात्कार में रीवा की मां ने उसकी मौत को ‘भयानक’ बताया।
रीवा के एक रिश्तेदार ने कहा कि उन्हें ब्लेडरनर से कोई शिकवा नहीं है पर रीवा की मौत के कारण स्पष्ट हो।
माइकल स्टीनकैंप ने एएफपी को बताया, पूरे परिवार को उनसे कोई दुश्मनी या नफरत नहीं है पर सवाल जरूर हैं। हमें उम्मीद है कि उनके जवाब जल्द सामने आएंगे। रीवा और पिस्टोरियस पिछले एक साल से प्रेम संबंध में थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं