विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2013

सिंगापुर ओपन : तुलसी, अरुंधति और प्रणीत मुख्य दौर में

भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी पीसी तुलसी, अरुंधति पंटावने और बी. साई प्रणीत ने अपने-अपने वर्ग के क्वलीफाइंग मुकाबलों में जीत हासिल करते हुए मंगलवार को सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के मुख्य दौर में जगह बना ली है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सिंगापुर: भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी पीसी तुलसी, अरुंधति पंटावने और बी. साई प्रणीत ने अपने-अपने वर्ग के क्वलीफाइंग मुकाबलों में जीत हासिल करते हुए मंगलवार को सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के मुख्य दौर में जगह बना ली है।

बीते सप्ताह महान खिलाड़ी तौफीक हिदायत को हराने वाले प्रणीत ने पुरुष एकल के क्वालीफाईंग में दोनों मैच जीते।

पहले दौर में प्रणीत ने मलेशिया के मोहम्मद हाफिज हाशिम को 21-13, 21-15 से हराने के बाद दूसरे दौर में जापान के रिची ताकेशिता को 36 मिनट में 21-12, 22-20 से हराया।

बुधवार को होने वाले मुख्य दौर के मुकाबले में प्रणीत का सामना हांगकांग के दूसरे वरीय खिलाड़ी युन हू से होगा।

अरुंधति और तुलसी ने महिला एकल के मुख्य दौर में जगह बनाई है। अरुंधति ने पहले रूस की अना ए. को 21-15, 21-10 से हराया और फिर स्थानीय खिलाड़ी जी. लियांग को 21-14, 21-16 से पराजित किया।

तुलसी ने वियतनाम की थी त्रांग को 21-18, 21-17 से हराने के बाद दूसरे दौर में थाईलैंड की सी. पोर्नपवारे को 18-21, 21-13, 21-8 से मात दी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सिंगापुर ओपन, Singapore Open, PC Tulsi, Arundhati Pantawne, पीसी तुलसी, अरुंधति पंटावने, बी साई प्रणीत
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com