विज्ञापन
This Article is From Feb 06, 2011

मेंडिस और परेरा का कमाल, श्रीलंका ने सीरीज जीती

मेंडिस, परेरा की शानदार गेंदबाजी से श्रीलंका ने तीसरे एकदिवसीय अंतररष्ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज को 26 रन से हराकर श्रृंखला 2-0 से अपने नाम की।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलंबो: अजंता मेंडिस और तिसारा परेरा की शानदार गेंदबाजी से श्रीलंका ने तीसरे एकदिवसीय अंतररष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को 26 रन से हराकर श्रृंखला 2-0 से अपने नाम की। श्रीलंका ने कप्तान कुमार संगकारा के 75 रन की मदद से नौ विकेट पर 277 रन बनाए तथा लेसिथ मालिंगा, मुथया मुरलीधरन और नुवान कुलशेखरा को विश्राम देने के बावजूद वह वेस्टइंडीज को 251 रन पर समेटकर इस स्कोर का बचाव करने में सफल रहा। स्पिनर मेंडिस ने 46 रन देकर चार और तेज गेंदबाज परेरा ने 36 रन देकर तीन विकेट लिए। इन दोनों के अलावा तेज गेंदबाज दिलहारा फर्नांडो ने दो विकेट हासिल किए। श्रीलंका ने पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ जाने के बाद दूसरा मैच आठ विकेट से जीता था। परेरा ने अच्छी तरह से जमे डेरेन ब्रावो (79) और कप्तान डेरेन सैमी (तीन) को पांच गेंद के अंदर आउट करके अपनी टीम की स्थिति मजबूत की। मेंडिस ने आखिरी तीन विकेट लिए जिनमें कार्लटन बा (49) भी शामिल हैं जो केवल एक रन से अर्द्धशतक पूरा करने से चूक गए। सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल और एड्रियन बराथ के बिना खाता खोले पवेलियन लौटने के बाद डेरेन ब्रावो ने रामनरेश सरवन (51) के साथ तीसरे विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी की।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मेंडिस, परेरा, श्रीलंका
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com