- सर्गियो रामोस ने कहा, क्रिस्टियानो रोनाल्डो सम्मान के हकदार हैं
- उन्होंने रोनाल्डो को इतिहास के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक बताया
- स्पेनिश फुटबॉल क्लब के कप्तान हैं सर्गियो रामोस
रियल मेड्रिड के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के भविष्य की अटकलों के बीच स्पेनिश फुटबॉल क्लब के कप्तान सर्गियो रामोस का कहना है कि रोनाल्डो इतिहास के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं और सम्मान के हकदार हैं. 'ईएसपीएनएफसी' ने टेलीफूट के हवाले से बताया कि रामोस ने कहा कि रोनाल्डो पहले से ही एक दिग्गज हैं.
यह भी पढ़ें: ऐसे किया क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कमाल...तो खिताब नहीं ही जीत पाता रियल मैड्रिड
रामोस ने कहा, "हमारी टीम में सात नम्बर वाली जर्सी का फारवर्ड खिलाड़ी कभी नहीं देखा गया. वह (रोनाल्डो) पहले से ही दिग्गज हैं और फुटबॉल जगत के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में एक माने जाएंगे. टीम में रोनाल्डो का एक अलग महत्व है और हम सब उनका सम्मान करते हैं."
VIDEO: नॉर्थ ईस्ट में फ़ुटबॉल की दीवानगी
रोनाल्डो की ओर से किए गए गोल के दम पर रियल ने शनिवार रात को ग्रेमियो के खिलाफ 1-0 से जीत हासिल कर क्लब विश्व कप का खिताब अपने नाम किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं