विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2013

सेरेना क्वार्टरफाइनल में कुज्नेत्सोवा से भिड़ेंगी, फेरर भी अंतिम आठ में

सेरेना क्वार्टरफाइनल में कुज्नेत्सोवा से भिड़ेंगी, फेरर भी अंतिम आठ में
अमेरिका की शीर्ष वरीय सेरेना विलियम्स ने फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला वर्ग के एकतरफा मुकाबले में जीत दर्ज कर अंतिम आठ में जगह बनाई जहां उनकी भिड़ंत श्वेतलाना कुज्नेत्सोवा से होगी जबकि पुरुष वर्ग में डेविड फेरर और फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा क्वार
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पेरिस: अमेरिका की शीर्ष वरीय सेरेना विलियम्स ने फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला वर्ग के एकतरफा मुकाबले में जीत दर्ज कर अंतिम आठ में जगह बनाई जहां उनकी भिड़ंत श्वेतलाना कुज्नेत्सोवा से होगी जबकि पुरुष वर्ग में डेविड फेरर और फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा क्वार्टरफाइनल में पहुंचे।

सेरेना को दुनिया की शीर्ष युगल खिलाड़ी इटली की रोबर्टा विंची को महज 70 मिनट में 6-1, 6-3 से मात दी। इस अमेरिकी ने अभी तक अपने चार मैचों में केवल 10 गेम गंवाए हैं। इससे उन्होंने दूसरा फ्रेंच ओपन खिताब जीतने की ओर कदम बढ़ाए हैं, उन्होंने अपनी पहली रोलां गैरां ट्राफी 11 साल पहले हासिल की थी।

अब क्वार्टरफाइनल में उनका सामना रूस की गैर वरीय कुज्नेत्सोवा से होगा जिन्होंने 2009 में पेरिस में खिताब जीता था, इसमें उन्होंने रोमांचक क्वार्टरफाइनल में सेरेना को हराया था।

रूस की 27 वर्षीय कुज्नेत्सावेवा ने जर्मनी की आठवीं वरीय एंजेलिक कर्बर पर 6-4, 4-6, 6-3 से जीत दर्जकर अंतिम आठ में जगह बनाई।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Serena Williams, सेरेना विलियम्स, क्वार्टरफाइनल, श्वेतलाना कुज्नेत्सोवा, डेविड फेरर, फ्रेंच ओपन, French Open
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com