सेरेना विलियम्स ने छठी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन सिग्लस के ख़िताब पर क़ब्ज़ा कर लिया है। टूर्नामेंट में टॉप सीड सेरेना ने फ़ाइनल में दूसरी वरियता की खिलाड़ी मारिया शारापोवा को 6-3, 7-6 से हराया।
शानदार फ़ॉर्म में चल रहीं शारापोवा से कड़ी टक्कर की उम्मीद थी लेकिन मैच के शुरुआत से ही सेरेना उनपर हावी रही। पहला सेट वर्ल्ड नंबर एक खिलाड़ी सेरेना ने आसानी से जीता। दूसरे सेट में शारापोवा ने कुछ चुनौती ज़रूर पेश की, लेकिन वह सेरेना के ज़ोरदार सर्व के सामने नहीं टिक सकीं।
यह सेरेना का 19वां ग्रैंड स्लैम टाइटल है। इसी के साथ सेरेना ने मार्टिना नवरातिलोवा और क्रिस एवर्ट के 18 ग्रैंड स्लैम ख़िताब से आगे निकल गई।
सेरेना के मौजूदा फ़ॉर्म को देखते हुए यह तय माना जा रहा है कि वह स्टेफ़ी ग्राफ़ के 22 ग्रैंड स्लैम ख़िताब को जल्दी ही पिछे छोड़ देंगी।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं