विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2018

सौरव घोषाल को इंडियन स्क्वैश ओपन में शीर्ष वरीयता

छह दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में मिस्र, स्विट्जरलैंड, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, मलेशिया और कुवैत समेत 10 देशों के 30 से ज्यादा खिलाड़ी खिताब के लिए भिड़ेंगे.

सौरव घोषाल को इंडियन स्क्वैश ओपन में शीर्ष वरीयता
भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी सौरव घोषाल. (फाइल फोटो)
मुंबई: भारत के स्क्वैश खिलाड़ी सौरव घोषाल को 6 फरवरी से शुरू हो रहे पहले वेदांता इंडियन ओपन 2018 में शीर्ष वरीयता दी गई है. छह दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में मिस्र, स्विट्जरलैंड, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, मलेशिया और कुवैत समेत 10 देशों के 30 से ज्यादा खिलाड़ी खिताब के लिए भिड़ेंगे.

यह भी पढ़ें : जोशना चिनप्पा और सौरव घोषाल नेशनल स्क्वैश चैंपियन बने

VIDEO : स्क्वैश में इतिहास रचने वाली चिनप्पा−पल्लीकल से बातचीत


विश्व रैंकिंग में 16वें स्थान पर काबिज घोषाल को शीर्ष वरीयता दी गई तो वहीं स्विटजरलैंड के निकोल्स मुलर को दूसरी और स्कॉटलैंड के ग्रेग लोब्बान को तीसरी वरीयता मिली है. 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com