न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज साउदी पर एक सहयात्री ने आरोप लगाया कि साउदी ने सिडनी से दुबई की विमान यात्रा के दौरान उनके साथ बदतमीजी की थी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वेलिंग्टन:
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज टिम साउदी पर एक सहयात्री ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। सहयात्री का आरोप है कि साउदी ने सिडनी से दुबई की विमान यात्रा के दौरान उनके साथ बदतमीजी की थी। समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के मुताबिक कीवी टीम 19 जून से शुरू हो रहे आईसीसी विश्वकप-2010 के लिए दुबई के रास्ते मुंबई की उड़ान पर थी। न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जस्टिन वॉन ने इस खबर की पुष्टि कर दी है। वॉन का कहना है कि घटना के वक्त साउदी ने शराब पी रखी थी और नशे में वह एक महिला यात्री को अपनी सीट पर लेकर आए थे। टीम प्रबंधक हालांकि साउदी के बचाव में आगे आए हैं। उनका कहना है कि साउदी ने थोड़ी शराब पीने के बाद आरोप लगाने वाली महिला के साथ सिर्फ बातचीत की थी। उन्होंने अपने बयान में कहा, मीडिया की जिज्ञासा को देखते हुए मैंने इस घटना की जांच की। मैंने साउदी और टीम प्रबंधन से बात की। साउदी ने इस घटना का पूरा ब्यौरा मुझे दिया है। इस संबंध में उन्होंने लिखित रूप में घटना की जानकारी भी दी है। मैंने आरोप लगाने वाली उस महिला से भी मुलाकात की। उसके साथ मैंने कुछ समय भी बिताया। मुझे यकीन है कि साउदी ने उस महिला के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार नहीं किया है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
टिम साउदी, न्यूजीलैंड, दुर्व्यवहार