विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2011

सचिन की आईवन सुपर सीरीज में हिस्सेदारी : सूत्र

आईवन सुपर सीरीज चैम्पियनशिप के प्रमोटर मचदर मोटरस्पोर्ट्स से जुड़े सूत्र ने बुधवार को कहा कि दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इस मोटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में छोटी हिस्सेदारी खरीदी है लेकिन उन्होंने विस्तृत जानकारी देने से इंकार कर दिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: आईवन सुपर सीरीज चैम्पियनशिप के प्रमोटर मचदर मोटरस्पोर्ट्स से जुड़े सूत्र ने बुधवार को कहा कि दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इस मोटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में छोटी हिस्सेदारी खरीदी है लेकिन उन्होंने विस्तृत जानकारी देने से इंकार कर दिया। मचदर मोटर स्पोर्ट्स के सीईओ एम दर्शन ने पहले 'भाषा' से कहा था कि इस मोटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में तेंदुलकर के हिस्सेदारी खरीदने की रिपोर्ट अफवाह है और सही नहीं है लेकिन कंपनी के सूत्रों ने कहा कि उनकी कंपनी में तेंदुलकर हिस्सेदार है, भले ही यह हिस्सेदारी काफी कम है। कंपनी के एक सूत्र ने कहा, आईवन सुपर सीरीज में तेंदुलकर की थोड़ी हिस्सेदारी है। यह छोटी हिस्सेदारी है। मैं इससे ज्यादा जानकारी नहीं दे सकता।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सचिन तेंदुलकर, सुपर सीरीज, Sachin, Super, Series
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com