विज्ञापन

'पंचायत' के 6 साल हुए पूरे, अगले सीजन के लिए आ गया बड़ा अपडेट

वेब सीरीज 'पंचायत' सीजन 1 की लॉन्चिंग के 6 साल पूरे हो गए हैं. इस खास मौके पर उन्होंने आधिकारिक तौर पर सीरीज के सबसे ज्यादा इंतज़ार किए जाने वाले 'सीजन 5' की शूटिंग शुरू होने का ऐलान कर दिया है.

'पंचायत' के 6 साल हुए पूरे, अगले सीजन के लिए आ गया बड़ा अपडेट
'पंचायत' के 6 साल हुए पूरे, अगले सीजन के लिए आ गया बड़ा अपडेट

वेब सीरीज 'पंचायत' सीजन 1 की लॉन्चिंग के 6 साल पूरे हो गए हैं. इस खास मौके पर उन्होंने आधिकारिक तौर पर सीरीज के सबसे ज्यादा इंतज़ार किए जाने वाले 'सीजन 5' की शूटिंग शुरू होने का ऐलान कर दिया है. 2020 में अपनी शुरुआत के बाद से, 'पंचायत' लगातार इंडिया की सबसे चहेती सीरीज में से एक बनी हुई है और हर सीजन के साथ इसने लोगों का दिल जीता है. खासकर सीजन 4 ने दर्शकों को इस कदर बांधे रखा जैसा पहले कभी नहीं देखा गया था. अपने पहले ही महीने में सीजन 4 ने रिकॉर्ड तोड़ कामयाबी हासिल की और लॉन्चिंग हफ्ते के दौरान इस फ्रेंचाइजी के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग दी. रिलीज के पहले ही दिन सीजन 4 अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम और यूएई समेत 42 से ज्यादा देशों में 'टॉप 10' टाइटल्स में ट्रेंड कर रहा था.

पंचायत सीजन 5 को लकेर अपडेट 

सीजन 4 के उस ज़बरदस्त क्लाइमेक्स के बाद, फैंस बेसब्री से अपने पसंदीदा फुलेरा में वापसी का इंतजार कर रहे हैं. पिछला सीजन वहां खत्म हुआ था जहां सचिव जी अपने 'कैट' (CAT) रिजल्ट के बाद अपना अगला कदम तय कर रहे थे, मंजू देवी पंचायत चुनाव में मिली हार के झटके से उबरने की कोशिश कर रही थीं, और प्रधान जी इस नतीजे से पूरी तरह हिल गए थे. सीजन 5 अब इसी तनावपूर्ण मोड़ से आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसमें फुलेरा स्टाइल के ह्यूमर, ड्रामा और दिल छू लेने वाले पलों के साथ कई नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे.

ये भी पढ़ें: सिल्वर स्क्रीन पर बहनें, मगर असल जिंदगी में जानी दुश्मन थी ये दो एक्ट्रेस, देता थीं एक-दूसरे को कंपटीशन, एक ने छोड़ी दुनिया

पंचायत कास्ट

द वायरल फीवर (TVF) द्वारा प्रोड्यूस की गई 'पंचायत' सीजन 5 को दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार ने मिलकर क्रिएट किया है, जिसे चंदन कुमार ने लिखा है और दीपक कुमार मिश्रा ने डायरेक्ट किया है. इस सीजन में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सांविका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा जैसे इसके मशहूर कलाकार एक बार फिर साथ नजर आएंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Panchayat 5, Panchayat Season 5, Web Series Panchayat, Jitendra Kumar, Neena Gupta
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com