सीनियर भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का घुटने में तकलीफ के बाद एमआरआई स्कैन कराया गया, जिसकी रिपोर्ट बिल्कुल सही आई है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
Mumbai:
सीनियर भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का घुटने में तकलीफ के बाद एमआरआई स्कैन कराया गया, जिसकी रिपोर्ट बिल्कुल सही आई है। तेंदुलकर का लीलावती अस्पताल में रविवार रात एमआरआई स्कैन कराया गया। लीलावती अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि एमआरआई स्कैन की रिपोर्ट ठीक आई है। कोई समस्या नहीं है। सूत्रों ने बताया कि यह स्कैन एहतियात के तौर पर कराया गया। तेंदुलकर के इंग्लैंड के खिलाफ ग्रुप-बी में भारत के दूसरे विश्व कप मैच के लिए सोमवार शाम टीम के साथ जुड़ने के लिए बेंगलुरु जाने की संभावना है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
क्रिकेट, सचिन तेंदुलकर, एमआरआई स्कैन, विश्व कप