विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2011

शतकों की दौड़ में पोंटिंग, सचिन आमने-सामने

आईसीसी का झंडाबरदार माने जाने वाले विश्व कप के शुरू होने के साथ दो दिग्गजों के बीच एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ शामिल हो जाएगी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का झंडाबरदार माने जाने वाले विश्व कप (50 ओवर) के शुरू होने के साथ दो दिग्गजों के बीच एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ शामिल हो जाएगी। भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और उन्हीं की बिरादरी में खड़े ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने विश्व कप में अब तक चार-चार शतक लगाए हैं। किसी के भी बल्ले से निकलने वाला पांचवां शतक यह साबित करेगा कि विश्व कप में शतकों का बादशाह कौन है। तेंदुलकर और पोंटिंग के अलावा भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्क वॉ ने भी विश्व कप में चार-चार शतक लगाए हैं लेकिन इन दो दिग्गजों के बल्ले अब खामोश हो चुके हैं क्योंकि दोनों क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। गांगुली ने 2007 में संन्यास लिया था जबकि वॉ 1999 में क्रिकेट को अलविदा कह गए थे। पोंटिंग के नाम विश्व कप में अब तक सर्वाधिक मैच खेलने का रिकार्ड है। चार बार खिताबी जीत दर्ज करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के प्रतिनिधि के तौर पर पोंटिंग ने अपना सातवां विश्व कप खेलने जा रहे तेंदुलकर से तीन मैच अधिक खेले हैं। तेंदुलकर के नाम 36 मैच हैं। विश्व कप में सर्वाधिक रनों के मामले में तेंदुलकर हालांकि पोंटिंग से कोसो दूर हैं। तेंदुलकर ने जहां विश्व कप में अब तक 1796 रन बटोरे हैं वहीं पोंटिंग के नाम 1537 रन हैं। वर्ष 2002 विश्व कप में सर्वाधिक रन बटोरने वाले तेंदुलकर ने विश्व कप में सर्वाधिक 13 अर्द्धशतक लगाए हैं। इस लिहाज से प्रशंसक यह चाहेंगे कि तेंदुलकर विश्व कप में अपने खाते में कुछ और शतक तथा अर्द्धशतक जोड़कर 2000 रनों का आंकड़ा पार कर लें।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
शतक, दौड़, पोंटिंग, सचिन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com