प्रतीकात्मक फोटो
- दोनों देश विश्व चैम्पियनशिप में भाग नहीं ले पाएंगे
- परीक्षण में कम से कम तीन मामले पॉजिटिव आए
- कुल 9 देशों को एक साल के लिए निलंबित किया गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पेरिस:
अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन संस्था ने 2008 और 2012 ओलिंपिक के दौरान लिये गये नमूने के दोबारा प्रतिबंधित पदार्थों के परीक्षण के बाद रूस और चीन को प्रतिबंधित कर दिया है जिससे ये दोनों विश्व चैम्पियनशिप में भाग नहीं ले पाएंगे. इन परीक्षणों में कम से कम तीन मामले पॉजिटिव आए हैं.
यह भी पढ़ें : इंटरनेशनल वेटलिफ्टिंग फेडरेशन ने रूस की टीम पर लगाया बैन
इससे अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) ने नौ देशों को एक साल के लिये निलंबित कर दिया है जिसमें आर्मेनिया, अजरबेजान, बेलारूस, मोलदोवा, कजाखस्तान, तुर्की और यूक्रेन भी शामिल हैं. इससे ये देश 28 नवंबर से पांच दिसंबर तक कैलिफोर्निया में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप में नहीं खेल पाएंगे.
वीडियो: भारोत्तोलन में भारत के सतीश को मिला स्वर्ण पदक
इससे पहले रूस की आठ सदस्यीय मजबूत भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) टीम को रियो ओलिंपिक में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया गया था.अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ ने उस समय बयान जारी कर कहा था, "रूसी भारोत्तोलकों ने कई बार भारोत्तोलन खेल की प्रतिष्ठा और इसके स्तर को नुकसान पहुंचाया है इसलिए खेल का दर्जा कायम रखने के लिए यह प्रतिबंध लगाया गया है." रियो ओलिंपिक से अब तक 117 रूसी खिलाड़ियों को प्रतिबंधित किया गया था जिसमें 67 ट्रैक एवं फील्ड एथलीट थे.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं