विज्ञापन
This Article is From Jan 06, 2017

चेन्‍नई ओपन : रोहन बोपन्ना और जीवन की जोड़ी डबल्‍स वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंची...

चेन्‍नई ओपन : रोहन बोपन्ना और जीवन की जोड़ी डबल्‍स वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंची...
रोहन बोपन्‍ना टूर्नामेंट में जीवन नेदुनचेझियान के साथ जोड़ी बनाकर खेल रहे हैं (फाइल फोटो)
चेन्‍नई: चेन्‍नई ओपन में भारत के लिए अच्‍छी खबर आई है. रोहन बोपन्ना और जीवन नेदुनचेझियान ने गुरुवार को यहां टूर्नामेट के सुपर टाई ब्रेकर में तीन मैच प्वाइंट बचाते हुए सेमीफाइनल में स्‍थान बना लिया है.  भारतीय जोड़ी ने इस मुकाबले में दबाव का बखूबी सामना किया और जेम्स केरेतानी और फिलिप ओस्वाल्ड को 6-2, 3-6, 12-10 से हराया. उधर, दिविज शरण और पूरव राजा ने क्‍वार्टर फाइनल में जुरजन मेल्जर और रेंजो ओलिवो को पराजित किया.

इससे पहले टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्‍स वर्ग में भारत को उस समय निराशा हाथ लगी थी जब युकी भांबरी चेन्नई ओपन में दुनिया के 47वें नंबर के खिलाड़ी बेनोइत पेयरे से सीधे सेटों में हार गए. क्वालीफाइंग दौर के जरिये मुख्य ड्रॉ में पहुंचे युकी ने सातों ब्रेकप्वाइंट गंवा दिये और दूसरे दौर में वह 3-6, 4-6 से हार गए. युकी ने मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन वह पेयरे से पार नहीं पा सके. युकी से पहले भारत के रामकुमार रामनाथन और साकेत मिनेनी भी मुकाबले से बाहर हो चुके हैं.

अन्य मैचों में दूसरी वरीयता प्राप्त और दुनिया के 14वें नंबर के खिलाड़ी राबटरे बाउतिस्ता एगट ने ब्राजील के रोजेरियो डी सिल्वा को 6-3, 6-2 से हराकर अंतिम आठ में स्‍थान बना लिया. मिखाइल याउजेनी भी रेंजो ओलिवो को 6-1, 7-5 से हराकर अगले दौर में पहुंच गए.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
चेन्‍नई ओपन, रोहन बोपन्‍ना-जीवन नेदुनचेझियान, सेमीफाइनल, युकी भांबरी, हारे, Rohan Bopanna-Jeevan Nedunchezhiyan, Channai Open, Semifinal, Yuki Bhambri, Defeat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com