रोजर फेडरर ने जेरेमी चार्डी को सीधे सेटों में 7-5, 6-4 से हराया (AFP फोटो)
- जेरेमी चार्डी को 7-5, 6-4 से हराया
- इस साल शानदार फॉर्म में हैं फेडरर
- उनका इस साल का रिकॉर्ड 15-0 का है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
इंडियन वेल्स (अमेरिका):
दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर ने एटीपी इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के अंतिम आठ में प्रवेश कर लिया है. स्विट्जरलैंड के सितारा खिलाड़ी फेडरर ने अपना शानदार अभियान जारी रखते हुए आज यहां जेरेमी चार्डी को सीधे सेटों में 7-5, 6-4 से हराया. गौरतलब है कि जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन के रूप में अपना 20वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले 36 वर्षीय फेडरर बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. उनका 2018 का रिकॉर्ड 15-0 का है. इस साल अभी तक उन्हें किसी मुकाबले में हार नहीं मिली है. यह 2006 के बाद फेडरर की किसी सत्र की सबसे अच्छी शुरुआत है. वर्ष 2006 में उन्होंने 16-0 से शुरुआत की थी और 34 में से अपने 33 मैच जीते थे.
यह भी पढ़ें: युकी भांबरी ने वर्ल्ड नंबर 12 लुकास पोउले को हराकर किया बड़ा 'धमाका'...
टूर्नामेंट में मिली जीत के बाद फेडरर ने कहा, ‘यह शानदार है. यह पूरी तरह से अलग तरह का वर्ष है और ऐसा कई वर्षों बाद हुआ है.’ क्वार्टर फाइनल में फेडरर का मुकाबला दक्षिण कोरिया के चुंग हियोन से होगा जिन्होंने 30वीं वरीयता प्राप्त पाब्लो कुएवास को 6-1, 6-3 से पराजित किया.
वीडियो: ऑस्ट्रेलियन ओपन में रोजर फेडरर की बादशाहत
पुरुष वर्ग के अन्य मैचों में क्रोएशिया के बोर्ना कोरिच ने अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज को 6-2, 6-7 (6/8), 6-4 से हराया. उन्हें अब दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन से भिड़ना होगा जिन्होंने स्पेन के पाब्लो कारेनो बस्टा को 4-6, 6-3, 7-6 (8/6) से हराया. (इनपुट: एजेंसी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं