विज्ञापन
This Article is From Sep 02, 2017

भारतीय हॉकी टीम के कोच पद से हटाए गए रोलंट ऑल्टनमैन्स, ख़राब प्रदर्शन की वजह से हटाने का फैसला

ओलिंपियन खिलाड़ियों से भरी इस 24 सदस्यीय समिति ने भारतीय हॉकी को आगे ले जाने के लिए कई अहम फ़ैसले लिए जिसमें एक अहम फ़ैसला ऑल्टमैन्स को हटाने का भी है

भारतीय हॉकी टीम के कोच पद से हटाए गए रोलंट ऑल्टनमैन्स, ख़राब प्रदर्शन की वजह से हटाने का फैसला
भारतीय हॉकी टीम के कोच पद से हटाए गए रोलंट ऑल्टनमैन्स.. (फाइल फोटो)
  • हॉकी इंडिया ने भारत के विदेशी कोच रोलंट ऑल्टमैंस की छुट्टी कर दी
  • तीन दिनों की दिल्ली में हुई बैठक के बाद ये फैसला लिया
  • वर्ल्ड लीग सेमीफ़ाइनल और यूरोपीय दौरे पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: हॉकी इंडिया ने भारत के विदेशी कोच रोलंट ऑल्टमैंस की छुट्टी कर दी है. हॉकी इंडिया की हाई परफ़ोरमेंस और डेवलपमेंट कमेटी की तीन दिनों की दिल्ली में हुई बैठक के बाद ये अहम फ़ैसला लिया गया.

पढ़ें- यूरोप दौरे पर लगातार दूसरा मैच हारी भारतीय हॉकी टीम

ओलिंपियन खिलाड़ियों से भरी इस 24 सदस्यीय समिति ने भारतीय हॉकी को आगे ले जाने के लिए कई अहम फ़ैसले लिए जिसमें एक अहम फ़ैसला ऑल्टमैन्स को हटाने का भी है. 

इस कमेटी का कहना है कि भारतीय पुरुष टीम ने वर्ल्ड लीग सेमीफ़ाइनल और यूरोपीय दौरे पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. लेकिन ये फ़ैसला सिर्फ़ पिछले प्रदर्शन के आधार पर नहीं बल्कि टीम के भविष्य को ध्यान में रखकर किया गया है. कमेटी के मुताबिक आने वाले एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, वर्ल्ड कप और 2020 ओलिंपिक खेलों को  ध्यान में रखते हुए ये फ़ैसला लिया गया है. 

ऑल्टमैन्स 2013 से लेकर 2017 तक अलग-अलग भूमिकाओं में भारतीय हॉकी से जुड़े रहे. 2012 लंदन ओलिंपिक्स खेलों में 12वें स्थान पर रहने वाली भारतीय हॉकी टीम ने ऑल्टमैन्स की अगुआई में रियो में 8वें स्थान तक का सफ़र किया.

वीडियो- रियो में आगे का हर मैच हमारे लिए करो या मरो

ऑल्ट्मैन्स ने भारतीय टीम को FIH रैंकिंग में 6ठे नंबर तक पहुंचाने में अहम रोल भी अदा किया. 63 साल के डच कोच ऑल्टमैन्स इससे पहले हॉलैंड और पाकिस्तान जैसी टीमों के कोच भी रह चुके हैं. हाई परफ़ोरमेंस डायरेक्टर डेविड जॉन टीम के अंतरिम कोच होंगे. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com