टिंटु लुका (बिल्कुल दाएं)- फोटो : AFP
कोझीकोड (केरल):
भारत की मध्यम दूरी की स्टार धाविका टिंटु लुका को यकीन है कि वह पांच अगस्त से शुरू हो रहे रियो ओलिंपिक के दौरान अपनी स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाएंगी। लुका ने शुक्रवार को कहा, "मैंने काफी सुधार किया है और मुझे यकीन है कि मैं 800 मीटर के फाइनल में पहुंचूंगी।"
पीटी ऊषा स्कूल ऑफ एथलेटिक्स में 2001 से शामिल 27 साल की लुका गरीब परिवार से आती हैं और अपनी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने अपने लिए एक बेहतरीन मुकाम हासिल किया है।
लुका रियो ओलिंपिक के लिए 800 मीटर में क्वालीफाई कर चुकी हैं। वह 2012 ओलिंपिक की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करना चाहती हैं, जहां वह हीट में छठे स्थान पर रही थीं और फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थीं।
लुका ने कहा, "लंदन में मैंने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया था। अब मैंने काफी सुधार किया है और कई क्षेत्रों में काम किया है। अब मेरे अंदर अधिक आत्मविश्वास आ गया है।"
लुका 2015 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप (वुहान) में स्वर्ण और 2014 इंचियोन एशियाई खेलों मे रजत पदक जीत चुकी हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रियो ओलिंपिक, ओलिंपिक, रियो ओलिंपिक 2016, 800 मीटर दौड़, टिंटु लुका, Rio Olympics, Rio Olympics 2016, Tintu Luka, 800 Meter Race