विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2015

भ्रष्टाचार से निपटने के लिए आईओसी की फ़ीफ़ा को नसीहत

भ्रष्टाचार से निपटने के लिए आईओसी की फ़ीफ़ा को नसीहत
नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष बाक का मानना है कि भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे अंतरराष्ट्रीय फ़ुटबॉल संघ यानी फ़ीफ़ा को सुघारने की प्रक्रिया दर्दनाक हो सकती है। ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष ने स्विट्ज़रलैंड के लूसान में आईओसी की कार्यकारिणी समिति की बैठक में फ़ीफ़ा में भ्रष्टाचार पर बोलते हुए ये बाते कही।

लूसान में 2022 विंटर गेम्स आयोजन करते के लिए अलमाती और बीजिंग ने अपनी दावेदारी को मज़बूत बनाने के लिए अपनी-अपनी तैयारियों से आईओसी को अवगत कराया। इस मौक़े पर अध्यक्ष ने 15 साल पहले हुए ओलिंपिक संघ में भ्रष्टाचार को भी याद किया।

अध्यक्ष ने फ़ीफ़ा के अधिकारियों से कहा कि जैसे ओलिंपिक में मेज़बानी को लेकर भ्रष्टाचार हुए उसी तरह फ़ीफ़ा में भी हुआ। इससे बचने के लिए फ़ीफ़ा को बदवाल की प्रक्रिया को जारी रखना होगा।

इस दौरान कई कड़े फ़ैसले लेने पड़ेंगे लेकिन भ्रष्टाचार को खेल से भगाने के लिए कई बार कड़े फ़ैसले लेने पड़ते हैं जो भले ही दर्दनाक हों लेकिन ऐसा करना ज़रूरी होता है।

हालांकि बाक ने कहा कि वो दूसरे संघ को नसीहत नहीं दे रहे, लेकिन वो अपने अनुभव से ऐसी बात कर रहे हैं। बाक ने ये भी कहा कि जिस तरह आईओसी ने करपशन को हटाकर दोबारा अपनी साख बहाल की है उसी तरह फ़ीफ़ा भी कड़े कदम उठाकर भ्रष्टाचार से छुटकारा पा सकती है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक संघ, बाक, स्विट्ज़रलैंड, लूसान, आईओसी, फ़ीफ़ा, भ्रष्टाचार, IOC, FIFA, Corruption
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com