पुर्तगाल के स्टार फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के शानदार दो गोल की बदौलत रियल मेड्रिड ने रियल सोसिएदाद को हराकर शानदार जीत दर्ज की।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मेड्रिड:
पुर्तगाल के स्टार फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के शानदार दो गोल की बदौलत रियल मेड्रिड ने रियल सोसिएदाद को हराकर शानदार जीत दर्ज की। रियल मेड्रिड ने रविवार को खेले गए स्पेनिश लीग के एक मुकाबले में रियल सोसिएदाद को 4-1 से हरा दिया। रियल मेड्रिड ने इस सत्र में अब तक खेले अपने सभी घरेलू मुकाबले जीते हैं। रियल मेड्रिड अंकतालिका में बार्सिलोना से सात अंक पीछे है। बार्सिलोना 61 अंकों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है जबकि रियल मेड्रिड 54 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। बार्सिलोना ने शनिवार को खेले गए एक मुकाबले में एटलेटिको मेड्रिड को 3-0 से हराकर स्पेनिश लीग में लगातार 16वीं जीत दर्ज करने का नया रिकॉर्ड कायम किया था। रियल मेड्रिड की ओर से मैच के आठवें मिनट में काका ने एक शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। पिछले चार मैचों में एक भी गोल नहीं करने वाले रोनाल्डो ने दूसरा गोल कर रियल मेड्रिड को 2-0 से आगे कर दिया। इसके बाद मेसट ओजिल ने एक और गोल कर दिया। रियल मेड्रिड मध्यांतर तक 3-0 से आगे था। रोनाल्डो ने इस तरह बार्सिलोना के खिलाड़ी लियोनल मेसी के 24 गोल की बराबरी कर ली। मेसी ने शनिवार को एटलेटिको मेड्रिड के खिलाफ हैट्रिक बनाया था।