मध्यक्रम के युवा बल्लेबाज सुरेश रैना का मानना है कि चार बार के विश्व विजेता ऑस्ट्रेलिया का दबदबा लगभग समाप्त हो चुका है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi:
मध्यक्रम के युवा बल्लेबाज सुरेश रैना का मानना है कि चार बार के विश्व विजेता ऑस्ट्रेलिया का दबदबा लगभग समाप्त हो चुका है और आगामी क्रिकेट विश्व कप की असली जंग भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होगी। रैना ने बेंगलुरु से दिए साक्षात्कार में कहा, मैं इस विश्व कप को उपमहाद्वीप की टीमों पाकिस्तान, श्रीलंका और भारत के बीच जंग के रूप में देखता हूं। इंग्लैंड भी कड़ी चुनौती साबित हो सकती है। वे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, खासकर एशेज श्रृंखला में सफलता हासिल करने के बाद। उन्होंने कहा, यह नया विश्व कप है और पिछले चार सालों में ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले अन्य टीमों में भी काफी सुधार आया है। टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत हासिल करना काफी महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश के इस क्रिकेटर ने कहा कि यह अब तक की सबसे शानदार भारतीय टीम है और यह टीम अंतिम चार में जगह बनाती है तो वह खिताब जीतने की प्रबल दावेदार होगी। उन्होंने कहा, सेमीफाइनल में जगह बनाना काफी अहम है। मुझे आशा है कि अगर हम अंतिम चार में जगह बना सके तो हम निश्चित रूप से फाइनल में होंगे। अब हमारे पास कई दमदार खिलाड़ी हैं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
विश्व कप, ऑस्ट्रेलिया, विजेता, दबदबा