विज्ञापन
This Article is From Oct 17, 2016

रियो ओलिंपिक के बाद सिंधु से डेनमार्क ओपन में उम्मीदें बढ़ीं, बोलीं- अपना शत-प्रतिशत दूंगी

रियो ओलिंपिक के बाद सिंधु से डेनमार्क ओपन में उम्मीदें बढ़ीं, बोलीं- अपना शत-प्रतिशत दूंगी
पीवी सिंधु (फाइल फोटो)
ओडेंसे: ओलिंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु रियो ओलिंपिक के बाद इस सप्ताह अंतरराष्ट्रीय सर्किट पर वापसी करते हुए मंगलवार से यहां शुरू हो रहे डेनमार्क ओपन सुपरसीरिज प्रीमियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती पेश करेंगी.

रियो से लौटने के बाद सम्मान समारोहों में व्यस्त रही सिंधु की नजरें ओलिंपिक की लय बरकरार रखने पर होगी. वह ओलिंपिक में रजत पदक जीतने वाले वाली भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी है.

छठी वरीयता प्राप्त सिंधु अपने अभियान की शुरुआत चीन की हि बिंगजियाओ के खिलाफ करेंगी. सिंधु को ड्रॉ में दूसरे हाफ में रखा गया है, जिसमें उनका सामना थाईलैंड की दूसरी वरीयता प्राप्त रेचानोक इंतानोन, कोरिया की चौथी वरीयता प्राप्त सुंग जि ह्यून और चीनी ताइपै की पांचवीं वरीयता प्राप्त तेइ झू यिंग से हो सकता है.

साइना नेहवाल घुटने की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हैं, लिहाजा भारत की उम्मीदों का दारोमदार सिंधु पर होगा.

सिंधु ने कहा, ओलिंपिक से मुझे आत्मविश्वास मिला है और उम्मीद है कि यह आगे भी कायम रहेगा. यहां से मुझ पर जिम्मेदारियां अधिक होंगी. मैं कोर्ट पर जाकर अपना शत प्रतिशत योगदान देना चाहती हूं. विश्व चैम्पियनशिप में दो कांस्य पदक जीत चुकी सिंधु अभी तक कोई सुपर सीरिज नहीं जीत सकी हैं और पिछली बार डेनमार्क ओपन में उपविजेता थीं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पीवी सिंधु, रियो ओलिंपिक, डेनमार्क ओपन सीरीज, PV Sindhu, Rio Olympic, Denmark Open Series
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com