विज्ञापन
This Article is From Feb 08, 2011

विश्व कप टीम में प्रवीण की जगह श्रीसंत

भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यम गति के तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार 19 फरवरी से शुरू हो रहे आईसीसी क्रिकेट विश्व कप से बाहर हो गए हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
Mumbai: भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यम गति के तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार 19 फरवरी से शुरू हो रहे आईसीसी क्रिकेट विश्व कप-2011 से बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर केरल के तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत को टीम में शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव एन. श्रीनिवासन द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक प्रवीण को दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली गई पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान दाएं हाथ की कोहनी की चोट लगी थी। यह चोट अब तक ठीक नहीं हो सकी है। सचिन तेंदुलकर का ऑपरेशन करने वाले जाने-माने सर्जन एंड्रयू वॉलेस से मिलकर लंदन से लौटे प्रवीण ने सोमवार को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में फिटनेस टेस्ट दिया था लेकिन उनकी स्थिति संतोषजनक नहीं थी। प्रवीण के साथ श्रीसंत ने भी फिटनेस टेस्ट में हिस्सा लिया था। वह इसमें कामयाब रहे थे। विश्व कप के लिए चुनी गई 30 सदस्यीय संभावित टीम में शामिल रहे श्रीसंत पहली बार विश्व कप में खेलेंगे। आईसीसी ने इसकी स्वीकृति दे दी है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
प्रवीण, विश्व कप, बाहर, संत
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com