राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और उनके श्रीलंकाई समकक्ष महिंदा राजपक्षे मुम्बई में भारत-श्रीलंका का फाइनल मुकाबला साथ में देखेंगे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली/कोलम्बो:
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और उनके श्रीलंकाई समकक्ष महिंदा राजपक्षे मुम्बई में शनिवार को भारत-श्रीलंका के बीच होने वाला आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का फाइनल मुकाबला साथ में देखेंगे। राष्ट्रपति भवन के एक अधिकारी ने बताया कि विश्व कप का फाइनल मुकाबला देखने के लिए पाटिल मुम्बई जाएंगी और राजपक्षे भी वहां पहुंचेंगे। श्रीलंकाई राष्ट्रपति के प्रवक्ता बांदुला जयासेकेरा ने कोलम्बो में बताया कि राजपक्षे चाहते हैं इस मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले महान गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन के सम्मान में श्रीलंका विश्व कप टूर्नामेंट जीते।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
विश्व कप, भारत-श्रीलंका, फाइनल, मुकाबला