विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2012

एएफसी चैलेंज कप : फिलीपींस से हारा भारत

काठमांडू के दशरथ स्टेडियम में खेले गए एएफसी फुटबाल चैलेंज कप में रविवार को भारत फिलीपींस से 0-2 से हार गया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
काठमांडू: काठमांडू के दशरथ स्टेडियम में खेले गए एएफसी फुटबाल चैलेंज कप में रविवार को भारत फिलीपींस से 0-2 से हार गया। भारत की लगातार यह दूसरी है और इस तरह वह प्रतियोगिता से बाहर हो गया।

दोनों टीमों ने आक्रामक खेल के साथ शुरुआत की एक-दूसरे पर जवाबी हमले किए लेकिन 10वें मिनट में फिलीपींस के यंगहसबैंड ने गोलकर अपनी टीम को बढ़त दिला दी।

इसके बाद टीमों के बीच अच्छा संघर्ष हुआ लेकिन 74वें मिनट में एक बार फिर यंगहसबैंड ने दूसरा गोल दागकर भारतीय टीम को बैकफुट पर ढकेल दिया।

भारतीयों ने कई अच्छे पास दिए लेकिन वे इसे आगे नहीं बढ़ा सके और गोल में नहीं बदल सके।  

प्रतियोगिता में फिलीपींस की यह पहली जीत है और इस तरह उसने सेमीफाइनल में खेलने की आस बरकरार रखी है। 13 मार्च को उसका मुकाबला ताजिकिस्तान से होगा जिसमें यह तय होगा कि कौन सी टीम सेमीफाइनल खेलेगी। फिलीपींस अपने पहले मैच में उत्तर कोरिया से हार गई थी।   

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम अपने पहले मैच में शुक्रवार को ताजिकिस्तान से 0-2 से हार गई थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
एएफसी चैलेंज कप, AFC Challenge Cup, फिलीपींस, भारत, India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com