विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2015

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी चेन को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे पी कश्यप

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी चेन को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे पी कश्यप
जकार्ता: भारत के पारूपल्ली कश्यप विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त बैडमिंटन स्टार चीन के चेन लोंग को शुक्रवार को हराते हुए 800,000 डॉलर इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।

वर्ष 2014 में आयोजित ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में एकल स्पर्धा का स्वर्ण जीतने वाले कश्यप ने क्वार्टर फाइनल में मौजूदा विश्व चैम्पियन चेन को 14-21, 21-17, 21-14 से हराया।

कश्यप और चेन के बीच यह नौवीं भिड़ंत थी। इससे पहले सात बार चेन विजयी रहे थे। दो मौकों पर कश्यप को जीत मिली है।
(इनपुट्स एजेंसी से भी)

पहले गेम में कश्यप अपने दमदार प्रतिद्वंद्वी के सामने टिक नहीं सके, जिसने जल्दी ही 6.2 की बढ़त बना ली थी। एक समय स्कोर 11.11 से बराबर हो गया, लेकिन लोंग ने फिर दबाव बनाते हुए पहला गेम 21.14 से जीत लिया। दूसरे गेम में मुकाबला 7.7 तक बराबरी का था, लेकिन फिर कश्यप ने बढ़त बना ली। चीनी खिलाड़ी ने वापसी की पुरजोर कोशिश की, लेकिन कश्यप जबर्दस्त फार्म में थे। उन्होंने दूसरा गेम जीतकर बराबरी की। तीसरे गेम में शुरुआत में स्कोर 2.2 था। कश्यप ने जल्दी ही 9.3 से बढ़त बनाई। लोंग ने कई गलतियां कीं और उनके शॉट्स बाहर भी रहे, जिससे कश्यप की बढ़त 14.5 की हो गई।

इसके बाद मैच का नतीजा स्पष्ट था और कश्यप ने अपना ‘जाइंट किलर’ अभियान जारी रखते हुए अंतिम चार में प्रवेश कर लिया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पारूपल्ली कश्यप, बै़डमिंटन, चेन लोंग, Parupalli Kashyap, Chen Long, Badminton
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com