भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल मैच को लेकर ट्विटर पर खासा उत्साह रहा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
Islamabad:
भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल मैच को लेकर ट्विटर पर खासा उत्साह रहा। पाकिस्तानी टीम की हार पर दुनियाभर में बसे पाकिस्तानियों ने ट्विटर के जरिए अपना दुख जताया है लेकिन यह संदेश भी दिया है कि यह मैच बहुत अच्छा रहा और उनके देश को इस हार को गरिमा और गर्व के साथ देखना चाहिए। समाचार पत्र 'डान' की वेबसाइट पर दुनियाभर के लोगों की टिप्पणियां प्रकाशित की गई हैं। लोगों ने मोहाली में पाकिस्तान को भारत से मिली 29 रनों की हार पर दुख व्यक्त किया है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी और उनके भारतीय समकक्ष मनमोहन सिंह भी इस मैच के गवाह बने। दुबई से महमूद रहमान ने लिखा है कि पाकिस्तान को अपना सिर ऊंचा रखना चाहिए और इस हार को गरिमा व गर्व के साथ देखना चाहिए, हमारी टीम ने सेमीफाइन में अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि इस मैच में क्रिकेट की जीत हुई है, उन्होंने इतने अच्छे मैच के लिए भारत का शुक्रिया अदा किया। कराची से फैसल कपाड़िया ने भी पाकिस्तानी टीम के बेहतर प्रदर्शन की तारीफ की। उन्होंने कहा, "युवराज सिंह ने बल्लेबाजी में तो कमाल नहीं किया लेकिन उनकी गेंदबाजी ने हमें मैच से बाहर कर दिया।" टोरंटो से साइमा हुसैन ने पाकिस्तान की हार पर अफसोस जताया। टोरंटो से ही दानिश लल्लनी ने कहा कि अब क्रिकेट की परवाह न करने वाले लोग भी अफरीदी या तेंदुलकर के प्रशंसक बन गए हैं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सेमीफाइनल, ट्विटर, पाकिस्तानी, प्रशंसक