विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2012

कश्यप ने जीता खिताब, सिंधु फाइनल में हारी

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी कश्यप ने एक और उपलब्धि हासिल करते हुए शहीद केएल गर्ग-सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन ग्रां प्री के पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीत लिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी कश्यप ने एक और उपलब्धि हासिल करते हुए शहीद केएल गर्ग-सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन ग्रां प्री के पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीत लिया।

लंदन ओलिंपिक के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी कश्यप ने फाइनल में थाईलैंड के तनोंगसाक सारसोमबोनसुक को 21-19, 14-21, 21-17 से पराजित करके खिताब जीत लिया।

कड़ाके की ठंड में करीब एक घंटे 12 मिनट तक चले मुकाबले के पहले गेम से ही कश्यप और सारसोमबोनसुक के बीच जोरदार संघर्ष देखने को मिला।

हालांकि महिला वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त पीवी सिंधु से भारतीयों को निराशा हाथ लगी और वह खिताबी मुकाबले में में इंडोनेशिया की लिंडावेनी फनेत्री के हाथों 21-15, 18-21, 21-18 से हार गई।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
P Kashyam, पी. कश्यप, खिताब, पीवी सिंधु, PV Sindhu, फाइनल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com