विज्ञापन
This Article is From Feb 21, 2013

एथलीट ऑस्कर पिस्टोरियस को मिली जमानत

स्टार ओलिंपियन और पैरालिंपियन ऑस्कर पिस्टोरियस को दक्षिण अफ्रीका के मजिस्ट्रेट ने उनकी प्रेमिका रीवा स्टीनकैंप की हत्या के मामले में जमानत दे दी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
प्रिटोरिया: स्टार ओलिंपियन और पैरालिंपियन ऑस्कर पिस्टोरियस को दक्षिण अफ्रीका के मजिस्ट्रेट ने उनकी प्रेमिका रीवा स्टीनकैंप की हत्या के मामले में जमानत दे दी।

प्रिटोरिया के मजिस्ट्रेट डेसमंड नायर ने चार दिन चली जमानत सुनवाई के बाद कहा कि पिस्टोरियस की यात्रा से किसी को खतरा नहीं है और वह समाज के लिए भी खतरा नहीं है।

पिस्टोरियस के परिवार और समर्थकों के बीच नायर ने कहा, ‘मैं इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि आरोपी ने जमानत पर रिहा होने का मामला बना लिया है।’ नायर ने जब अपना लंबा फैसला पढ़ा तब 26 वर्षीय पिस्टोरियस खड़े होकर रो रहे थे और कांप रहे थे। एथलीट को रोते हुए ही बाहर ले जाया गया। उन्हें अब रिहा कर दिए जाने की उम्मीद है।

पिस्टोरियस को हत्या के आरोप में 14 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था जिससे दक्षिण अफ्रीका के साथ-साथ पूरी दुनिया सकते में आ गई थी। दक्षिण अफ्रीका में पिस्टोरियस को अब भी हीरो माना जाता है। वह ओलिंपिक में हिस्सा लेने वाले पहले एथलीट हैं जिनके दोनों पैर कटे हुए हैं।

पिस्टोरियस पर अपनी प्रेमिका रीवा की इरादतन हत्या का आरोप लगा है और उन्होंने प्रिटोरिया पुलिस स्टेशन में एक हफ्ते से अधिक समय बिताया।

इस एथलीट को अगर दोषी पाया जाता है तो उन्हें आजीवन कारावास की सजा मिल सकती है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ऑस्कर पिस्टोरियस, रीवा स्टीनकैंप, साउथ अफ्रीका, हिल्टन बोथा, Oscar Pistorius, Hilton Botha, Reeva Steenkamp, South Africa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com