विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2011

विश्व कप फाइनल की ऑनलाइन टिकट बिक्री खत्म

विश्व कप के आयोजकों ने फाइनल मैच की ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रणाली समाप्त कर दी है और अब इन्हें ऑनलाइन लॉटरी से बेचा जाएगा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
Mumbai: विश्व कप के आयोजकों ने फाइनल मैच की ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रणाली समाप्त कर दी है और अब इन्हें ऑनलाइन लॉटरी से बेचा जाएगा। आयोजकों ने यह फैसला मंगलवार को वेबसाइट के खराब हो जाने के कारण लिया। मंगलवार को 1000 टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध थे, लेकिन इनमें से किसी की भी बिक्री नहीं हुई। भारतीय समयानुसार जब दोपहर बाद 1 बजे इस पर टिकटों की बिक्री शुरू हुई, तो भारी संख्या में लोगों के इसे खोलने के कारण वेबसाइट नहीं चल पाई। लाखों दर्शकों ने 2 अप्रैल को मुंबई के नवीनीकृत स्टेडियम में फाइनल देखने के लिए टिकट खरीदने की कोशिश की। टूर्नामेंट निदेशक रत्नाकर शेट्टी ने कहा कि आयोजन समिति अब ऑनलाइन बिक्री के लिए आवंटित 1000 टिकटों को लॉटरी से बेचेगी। उन्होंने कहा, हम तिथि और समय की घोषणा करेंगे कि कब टिकटों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके बाद ड्रॉ निकाला जाएगा और जो इसमें सफल रहेगा उससे ऑनलाइन टिकट खरीदने के लिए कहा जाएगा। हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि एक व्यक्ति दो से अधिक टिकट नहीं खरीद पाए। फाइनल के केवल 4500 टिकट ही आम जनता के लिए उपलब्ध हैं और इनमें से केवल 1000 ऑनलाइन बेचे जाएंगे। महाराष्ट्र क्रिकेट संघ ने आईसीसी को 8,500 टिकट दे दिए हैं और बाकी टिकट इसके क्लबों और क्रिकेट अधिकारियों में बांटे जाएंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
क्रिकेट, विश्व कप, ऑनलाइन बिक्री, टिकट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com