विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2017

सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच कतर ओपन से हटे, ऑस्ट्रेलियन ओपन पर भी संदेह

नोवाक जोकोविच ने कोहनी की चोट के कारण दो दिन में दूसरे टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है.

सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच कतर ओपन से हटे, ऑस्ट्रेलियन ओपन पर भी संदेह
सर्बियाई टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच. (फाइल फोटो)
  • नोवाक जोकोविच कोहनी की चोट से परेशान हैं
  • एक दिन पहले एक और टूर्नामेंट से नाम लिया था वापस
  • ऑस्ट्रेलियन ओपन में उनकी भागेदारी पर संशय बरकरार
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
दोहा: दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने अगले हफ्ते होने वाले कतर ओपन से हटने का फैसला किया है. इससे उनकी जनवरी के अंत में होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन में भागीदारी पर संदेह पैदा हो गया है. जोकोविच ने कोहनी की चोट के कारण दो दिन में दूसरे टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया.

यह भी पढ़ें : नोवाक जोकोविच के कोच बने रहेंगे आंद्रे आगासी

12 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन दोहा में शीर्ष वरीय थे, लेकिन बयान में उन्होंने कहा कि वह अपने खिताब को बरकरार नहीं रख पाएंगे. उन्होंने पिछले साल एंडी मरे को हराकर खिताब जीता था. उन्होंने 24 घंटे पहले ही अबुधाबी में प्रदर्शनी टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया था.

VIDEO : जोकोविच को हराकर वावरिंका ने जीता यूएस ओपन खिताब


जोकोविच ने कहा, 'दुर्भाग्य से कोहनी की स्थिति बेहतर नहीं हुई है. मुझे अब भी दर्द महसूस होता है. इसलिए मुझे दोहा में एटीपी टूर्नामेंट से हटना पड़ेगा. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com